फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मशहूर शायर हसीब सोज का बीमारी से इंतकाल

Thu, 07 Sep 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। मशहूर शायर हसीब सोज का बुधवार की देर शाम बीमारी के चलाते इंतकाल हो गया। वह हब्बू पेड़े वालों के परिवार से ताल्लुक रखते रखने वाले अकेले शायर थे। उन्होंने शायरी की दुनिया में अलग मुकाम पाया और देश-विदेश में अलापुर का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि हसीब सोज नेक दिल इंसान थे। वह कस्बे के पहले व्यक्ति थे, जिनके मुशायरे और कवि सम्मेलन व अन्य कार्यक्रम गूगल पर देखने को मिल जाएंगे। शायर हसीब सोज बड़े ही मिलनसार व्यक्ति थे। उनके इंतकाल की खबर सुनते ही उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। पूर्व चेयरमैन मोहमद अली हमजा, चेयरमैन पति फहीम उद्दीन आदि उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद उनके शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें