फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक जुगल के परिवार वालों ने एसएसपी दफ्तर घेरा

Tue, 02 Feb 2016 11:22 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ले  की एक लड़की 29 जनवरी को लापता हो गई थी। अगले दिन उसके पिता ने सिविल  लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 31 जनवरी को लड़की घर आ गई। लड़की ने घरवालों को बताया था कि जुगल उसको  बरेली स्थित अपनी रिश्तेदारी में छोड़ आया था। सोमवार को जुगल बेहोशी की हालत  में अपने घर से दूर सुनसान इलाके में पड़ा मिला था। परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे। बिनावर के  पास उसने दम तोड़ दिया। उसके परिवार वाले लड़की के पिता और दो भाइयों पर  जहर पिलाकर मार डालने का आरोप लगा रहे हैं। सिविल लाइंस पुलिस इसे खुदकुशी मान रही है।  पुलिस ने जब हत्या की रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो मंगलवार को जुगल के परिवार  वालों ने बिरादरी के लोगों के साथ एसएसपी दफ्तर का घेराव करने पहुंच गए। उन्होंने हंगामा कर इस मामले की हत्या में रिपोर्ट दर्ज करने का दबाव बनाया। एसएसपी  सौमित्र यादव ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है। एसपी सिटी अनिल यादव ने बताया कि मृतक  के परिवार वाले जबरन जहर पिलाने का आरोप लगा रहे हैं। पड़ताल में सामने  आया है कि उसने खुदकुशी की थी। लड़की से उसके प्रेम प्रसंग थे। परिवार  वालों के आरोप की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें