फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से भागकर आए कोरोना पॉजिटिव का परिवार निकला निगेटिव, जिला अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गाजियाबाद से भागकर आए बरेली में दम तोड़ने वाले हरदोई के कोरोना पॉजिटिव का पूरा परिवार और रिश्तेदार निगेटिव निकले हैं। ये उसके परिवार के लिए राहत देने वाली खबर है। इससे जिला अस्पताल प्रशासन ने कोरोना वार्ड में भर्ती उसकी पत्नी और उसके दो बच्चों समेत 32 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को उनके घर भेज दिया गया है। वहीं पॉजिटिव की पत्नी और बच्चों को म्याऊं भेजा गया है। बीते पांच जून को हरदोई जिला निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज गाजियाबाद के आंबेडकर हॉस्पिटल से भाग आया था। वह आंबेडकर हॉस्पिटल में भर्ती था। वहीं उसका सैंपल लिया गया था। उसकी रिपोर्ट भी आ चुकी थी और उसे पता था कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इसके बावजूद मरीज हॉस्पिटल से भाग आया और अपनी बहन के घर म्याऊं पहुंच गया। आठ जून को जिला प्रशासनिक अधिकारियों को पता चला था कि वह कोरोना पॉजिटिव है। इस पर उसे उझानी, फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज और फिर बरेली के श्रीरामूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं उसकी नौ जून को मौत हो गई थी। इधर, उसकी पत्नी, दो बेटों और चार भांजे, तीन भांजों की बहुओं समेत 32 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके अगले दिन नौ जून को सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे। तब से सभी लोग जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती थे। शुक्रवार देर रात 136 लोगों की सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई। इन सैंपल रिपोर्ट में हरदोई के कोरोना पॉजिटिव के परिवार वाले भी शामिल थे। सभी लोग जांच में निगेटिव निकले हैं। इस पर जिला अस्पताल प्रशासन ने शुक्रवार देर रात ही उन्हें डिस्चार्ज करने की तैयारी शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह सभी की छुट्टी कर दी गई और उन्हें घर भेज दिया गया। -गाजियाबाद जिले से जो युवक म्याऊं भागकर आया था। उसके परिवार वाले कोरोना वार्ड में भर्ती थे। अब सभी की जांच रिपोर्ट आ गई है। वह निगेटिव निकले हैं। इससे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।- डॉ. सुकुमार अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें