फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निजी अस्पताल में जच्चा-बच्चा की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहसवान। निजी अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस डॉक्टर को थाने ले आई। उससे पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव भमोरी निवासी पुष्पेंद्र ने पत्नी नीतू को प्रसव पीड़ा होने पर इस्लामनगर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में बुधवार सुबह भर्ती कराया था। शाम सात बजे नीतू ने बेटी को जन्म दिया। डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया। कुछ देर बाद नवजात बच्ची की मौत हो गई। ऑपरेशन के बाद नीतू को रक्तस्राव होने लगा। रक्तस्राव रोकने के लिए डॉक्टर ने नीतू को कई इंजेक्शन लगाए, लेकिन रक्तस्राव नहीं रुका। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक सौरभ सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें