फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जातिगत टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने पर फैजगंज बेहटा एसओ लाइन हाजिर

Sat, 13 Jul 2024 06:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जातिगत टिप्पणी का ऑडियो वायरल होने के बाद आखिरकार फैजगंज बेहटा एसओ वेदपाल सिंह शुक्रवार सुबह लाइन हाजिर कर दिए गए। उनकी जगह इंस्पेक्टर जवाहरलाल को चार्ज दिया गया है। एसओ के खिलाफ ब्राह्मण समाज के लोग धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री से भी कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले एसओ वेदपाल सिंह का ऑडियो वायरल हुआ था। उसपर ब्रह्माण समाज के लोगों ने आपत्ति जताई थी। इस संबंध में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने एसपी देहात को जांच सौंपी थी। शुक्रवार सुबह एसएसपी ने एसपी देहात की जांच रिपाेर्ट के आधार पर एसओ वेदपाल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर इंस्पेक्टर जवाहर लाल को चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें