फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रक्षाबंधन पर लालपुल पर लगा मेला

विज्ञापन
लालपुल पर लगे मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। रक्षा बंधन के अवसर पर लालपुर के पास में हर साल की तरह इस बार भी मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया। यहां पर बच्चों ने महिलाओं के साथ झूलों और चाट-पकोड़ों का जमकर आनंद लिया। वहीं बहनों ने नदी में भुजरिया अर्पित की।
विज्ञापन

शहर के लालपुर में शाम के समय रक्षा बंधन के अवसर पर हर साल मेला लगता है। एक दिवसीय मेले में दूर-दराज से दुकानदार पहुंचे। झूले वालों ने दोपहर बाद अपने झूले लगा लिए। अपराह्न तीन बजे के बाद लोगाें का लालपुल पर सोतनदी में भुजरिया अर्पित करने के लिए पहुंचना शुरू हो गया। शाम होते-होते भीड़ उमड़ी तो मुख्य सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। हालांकि वहां पर तैनात पुलिसकर्मी रास्ते से भीड़ को हटाते रहे। मेले में महिलाओं ने मीना बाजार से जमकर खरीदारी की। साथ ही बच्चों के साथ झूले और चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। मेला देर रात तक गुलजार रहा।

लालपुल पर लगे मेले में खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें