बिसौली। सिद्ध बाबा इंटर काॅलेज शरह बरौलिया में रोटरी क्लब के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में नेत्र चिकित्सक अनुज कुमार वार्ष्णेय ने 140 मरीजों की आंखों की जांच की। उन्हें चिह्नित कर ऑपरेशन की सलाह दी। शिविर में रवि प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आंखों की जांच के शिविर आगे भी लगाए जाते रहेंगे। इससे पहले शिविर का शुभारंभ पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अमित पाठक ने किया। इस अवसर पर डॉ. मनोज महेश्वरी, सचिव आलोक गर्ग, डॉ. जितेंद्र कुमार, रजनीश गुप्ता, विनय कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद