जिला अस्पताल में आखों का इलाज करते चिकित्सक। संवाद
बदायूं। बरसात अब लोगों की आंखों को भी बीमार कर रही है। कुछ की आंखों में एलर्जी है तो कई मरीज इंफेक्शन होने की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इस तरह की समस्या वाले रोजाना करीब 200-250 मरीज पहुंच रहे हैं।
एक ओर लोग बाढ़ से परेशान हैं तो अब बारिश भी परेशानी देने लगी है। बारिश में फैली गंदगी के चलते लोगों को एलर्जी हो रही है। एलर्जी सबसे अधिक आंखों को परेशानी पहुंचा रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में नेत्र चिकित्सक के पास पहुंचे तो डॉक्टर ने उनके आंखों में एलर्जी होने की बात बताई। कुछ मरीजों की आंखों में इंफेक्शन भी था।
नेत्र चिकित्सक डॉ. पीयूष अग्रवाल ने बताया कि बरसात के चलते लोगों की आंखों में एलर्जी हो रही है। इससे जलन और आंखों से पानी निकलने जैसी समस्या पैदा हो रही है। ऐसे 200 से 250 मरीज रोजाना आ रहे हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।
बरतें सावधानी
लगातार आंखों को पानी से साफ करते रहें।
धूल और धूप में काला चश्मा लगाकर घर से निकलें।
आंखों में दिक्कत होते ही चिकित्सक को दिखाएं।
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे
प्रयास करें कि ज्यादा गंदगी वाले स्थान पर नहीं जाएं।