सैदपुर सीएचसी का निरीक्षण करते बरेली मंडल के सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर अखिलेश कुमार।संवाद
सैदपुर। बुधवार को बरेली से आए मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर कुमार ने सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मलेरिया रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड न करने पर नाराजगी जताई।
निरीक्षण के दौरान स्टाफ के साथ वाॅशिंग एरिया पर चर्चा करते हुए कहा कि एंटी रेबीज वैैक्सीन लगवाने आने वाले मरीजों के घाव और उनकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साथ ही मासिक रिपोर्ट पशु चिकित्सा अधिकारी को भी दें। इसके साथ ही मलेरिया से संबंधित रिपोर्ट तलब की। पोर्टल पर अपलोड न होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और तत्काल एंट्री करने को कहा। इसके बाद गांव बाकरपुर में चल रहे टीकाकरण का जायज़ा लिया। इस मौके डॉ. विकास श्रीवास्तव, डॉ. इमरान मिर्जा, डॉ. संजय यादव, विमल कुमार वार्ष्णेय, इकबाल कादरी, अनूप वार्ष्णेय आदि रहे। संवाद