फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 इंटर कॉलेजों से जवाब-तलब

Wed, 19 Aug 2015 08:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन की मंशा है कि कक्षा आठ तक के सभी बच्चों को मध्याह्न भोजन दिया जाए, ताकि उनका स्कूलों में ठहराव हो सके। इसी के मद्देनजर बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने 17 अगस्त की दोपहर एक बजे कार्यालय सभागार में एक बैठक बुलाई थी, जिसमें सभी प्रधानाचार्यों का उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन 18 इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्य बैठक में उपस्थित नहीं थे, जिस पर बीएसए शर्मा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। शर्मा ने बताया उन्होंने बैठक से नदारद रहने वाले प्रधानाचार्य जीआईसी इंटर कॉलेज बदायूं, जीजीआईसी इंटर कॉलेज बदायूं, जीजीआईसी इंटर कॉलेज सहसवान, जीआईसी इंटर कॉलेज दातागंज, सिंग्लर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं, राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं, नगर पालिका इंटर कॉलेज बदायूं, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं, क्रिश्चियन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदायूं, पं.जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज कुंवरगांव, त्रिवेनी सहाय इंटर कॉलेज आसफपुर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज इस्लामनगर, नेहरू इंटर कॉलेज रूदायन, जनता इंटर कॉलेज नूरपुर पिनौनी, जनता इंटर कॉलेज मूसापुर, ग्राम समाज इंटर कॉलेज बैरामई बुर्जुग, प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान के प्रधानाचार्यों से स्पष्टीकरण मांगने की डीआईओएस को पत्र भेजकर संस्तुति की है। उन्होंने यह भी कहा कि स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक न होने पर सबंधित का इस तिथि का वेतन काटा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न हो पाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें