फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सर्दी के आगे सूरज के भी तेवर हुए ढीले

विज्ञापन
शनिवार को सुबह छाया कोहरा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। कई दिनों के बाद शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे धूप निकली। हालांकि ठंड के आगे सूरज के तेवर ढीले ही रहे। धूप में कोई खास तेजी नहीं रही, लेकिन लोगों को मद्धिम धूप से ही खासी राहत मिली। लोगों ने घरों के बाहर और छतों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। शाम होते होते ही गलन फिर बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, आने वाले दिनों में बूंदबांदी के भी आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

इस समय सर्दी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोगों की दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ रहा है। लोग सुबह देर से बिस्तर छोड़ रहे हैं, तो रात को जल्दी बिस्तर पर पहुंच रहे हैं। शहर के बाजारों पर भी सर्दी का असर देखा जा रहा है। ग्राहकों की आवाजाही कम हो रही है। दुकानदारों के अनुसार, देहात क्षेत्र से आने वाले ग्राहकों की संख्या खासी घट गई है।
शुक्रवार को करीब साढ़े दस बजे धूप निकली थी, जिससे मौसम साफ होने की आस जगी लेकिन 15-20 मिनट बाद ही बादलों ने सूर्य का अपने आगोश में ले लिया। शाम तक बादल छाए रहे। शनिवार को सुबह कोहरा छाया था। दोपहर 12 बजे कोहरा छंटा तो आसमान में हल्की चमक दिखाई दी। धूप निकली तो लोग उसका आनंद लेने बैठ गए। हालांकि धूप में तेजी नहीं थी लेकिन कई दिनों से पड़ रही सर्दी को देखते हुए यह भी राहत पहुंचाने वाली रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम 10.3 डिग्री दर्ज किया था लेकिन शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को सूर्यास्त होने के बाद शीतलहर फिर से लोगों की मुश्किल बढ़ाने लगी। रात होते-होते गलन और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम के अनुसार, आने वाले सप्ताह में सर्दी में कमी आने के कोई आसार नहीं हैं। बीच-बीच में धूप निकल सकती है। सप्ताह के मध्यम में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह का तापमान
तारीख-अधिकतम-न्यूनतम
छह जनवरी-19.9-9.9
पांच जनवरी20- 10.3
चार जनवरी20.49.8
तीन जनवरी20.68.0
दो जनवरी-20.38.8
एक जनवरी20.3-10.1
31 दिसंबर21.010.2

शनिवार को सुबह छाया कोहरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें