फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 2.5 लाख ठगने के बाद भी फोटो कर दिए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के एक कस्बा में रहने वाली महिला ने आईजी को शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कि एक महिला ने आपत्तिजनक फोटो दिखाकर फोटो वायरल न करने के नाम पर 2.5 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि नौ साल पहले उसकी एक महिला से दोस्ती हो गई थी। महिला दुकान से घरेलू सामान खरीदने आती थी। धीरे-धीरे वह घर में भी आने-जाने लगी। नहाते समय उसने चुपचाप आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। दो माह पहले उसने फोटो दिखाकर कहा कि यह फोटो वायरल करके उसे बदनाम कर देगी। और फिर उसने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। अब तक महिला धीरे-धीरे 2.5 लाख रुपये ठग चुकी है। अब 50 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि यह पैसे दे दो तो फोटो डिलीट कर देंगे।
मना किया तो महिला ने एक सप्ताह पहले फोटो अन्य के अलावा उसके पति के मोबाइल फोन पर भी भेज दिए। आईजी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें