फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने जायजा लेकर जारी किया नोटिस

Fri, 15 May 2015 07:43 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की तीन दुकानों को बिना स्वीकृति तोड़कर आपस में मिलने के मामले में एक दुकान स्वामी को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में दुकानों को दो दिन के अंदर खाली करने को कहा गया है। ऐसा न होने पर तीनों दुकानों को सील करने की चेतावनी दी गई है। ईओ ललतेश सक्सेना ने शुक्रवार को इन दुकानों का जायजा लिया। बताते हैं छह सड़का से घंटाघर की ओर जाने वाली रोड पर नगर पालिका की दुकान संख्या 57 और 58 सितंबर 1958 में नामी फुटवियर कंपनी बाटा के लिए किराए पर आवंटित हुई थीं। इनमें बाटा का फुटवियर शोरूम था। दो साल पहले शोरूम बंद हो गया। आरोप है 56 नंबर दुकान के किराएदार ने दोनों दुकानों को तोड़कर अपनी दुकान में मिला लिया। दोनों दुकानों में बाहर से ताले पड़े रहे। नगर पालिका के कर संचयक सुधीर चौबे चेयरमैन फात्मा रजा और ईओ ललतेश सक्सेना को रिपोर्ट दी थी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें