स्मृति वंदन की नेकपुर कार्यालय पर हुई बैठक में पांच जून से 11 जून तक पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय पर म्याऊ, उझानी, उसावां, कादरचौक आदि विभिन्न जगहों पर स्मृति वंदन की ओर से अलग-अलग टीम गठित कर पौधरोपण किया जाएगा। इस मौके पर भानु प्रकाश भानु, विवेक यादव, डॉ. अरविंद धवल, नरवीर सिंह, अमित चौधरी, सोमेंद्र सिंह यादव, प्यारे सिंह, शिशु, राकेश कुमार गुप्ता, डॉ. वीपी सिंह, सोलंकी आदि मौजूद रहे।