बदायूं। एक महिला के घर में घुसकर मारपीट करने व छेड़खानी के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 2024 में उसकी पति की मौत हो गई थी। तब से वह अपने मायके में छोटे-छोटे बच्चों के साथ रह रही है। 23 मई को अलापुर के कस्बा ककराला के वार्ड 18 निवासी अमजद खां अपने दोस्त राहील चौधरी, रूबी व नाजिश के साथ घर में घुस आया। उसने मारपीट व गाली गलौज दी। उसे गलत इरादे से पकड़ लिया। अमजद ने जमीन पर गिराकर कपड़े फा़ड़ दिए। आरोपियों ने लात घूंसे से मारा पीटा। शोर शराबा होने पर आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले थे। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की बाइक उठा ले गई, लेकिन आरोपियों ने कोतवाली से बाइक छुड़ा ली। इसके बाद से आरोपी उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।