फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर युवक पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। कहासुनी की रंजिश में चार लोगों ने एक युवक पर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार रात आठ बजे की है। मोहल्ला साहूकारा निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे संदीप माहेश्वरी की पड़ोसी मोहल्ला अहीरटोला निवासी युवक से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपी चार सगे भाई उनके घर में घुस आए। उन्होंने संदीप को घर में बेरहमी से पीट दिया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। उन्हें देखकर आरोपी भाग निकले। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि घायल संदीप के पिता मनोज की तहरीर पर अहीरटोला मोहल्ले के ब्रजेश यादव, हरीओम, जुगेंद्र और अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल संदीप का राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी इलाज कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें