बदायूं। उघैती थाने की पुलिस ने घर में घुसकर पिता-पुत्र व बहु के साथ मारपीट और छेड़खानी के मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
एक ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोग उसके घर के सामने गाली गलौज कर रहे थे। परिवार के दो लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे डरकर वह लोग घर की छत पर चले गए। तभी राकेश ने कुल्हाड़ी से घर का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद घर के अंदर घुस आए। आरोपियों ने उन्हें व बेटे के साथ लाठी डंडे से मारपीट की। बचाव में आई बेटे की पत्नी के साथ भी मारपीट और अश्लील हरकत की। विंटू ने उनकी जेब से 8055 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रामवीर, राकेश, बाबी व विंटू के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट की है।