चयनित दो परिषदीय स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा मुहैया कराने के लिए रखे जाने वाले शिक्षकों की चयन परीक्षा आठ मार्च को होगी। बीएसए कृपाशंकर वर्मा ने समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। बताया गया है कि जिन बेसिक अध्यापकों ने पद पर चयन के लिए आवेदन किया है। उनको परीक्षा में सम्मिलित होने की सूचना दी जाए। बताया कि परीक्षा आठ मार्च को शहर के कॉवेंट स्कूल मदर एथीना स्कूल में सुबह दस बजे से 12 बजे तक होगी।