बदायूं। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के बैनर तले लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने काली पट्टी बांधकर काम किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन पर संकेतक प्रदर्शन किया। इंजीनियर धनश्याम ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता बरेली, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड की ओर से भष्ट्राचार किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों को आर्थिक दोहन किया जा रह है। संघ किसी भी कीमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। संवाद