मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन करते रोजगार सेवक । संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। उप्र रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले रोजगार सेवकों ने मालवीय आवास पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष शेर सिंह यादव ने कहा कि जब तक हम लोगों के हित में शासनादेश नहीं आ जाता है तब तक धरना प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा। अगर जल्द ही इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो रोजगार सेवक कैंडल मार्च, आमरण अनशन तक करने पर बाध्य हो जाएंगे। अगर इसमें कोई भी जनहानि होती है तो उनकी पूरी जिम्मेेदारी सरकार की होगी। इस मौके पर पूनम सक्सेना, रेखा, आराधना, गीता देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद