-भारत स्काउट्स गाइड्स की हुई बैठक
भारत स्काउट्स-गाइड्स की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को स्काउट भवन परिसर में हुई। जिला कोषाध्यक्ष श्रीशचंद्र सक्सेना ने पिछले वित्तीय वर्ष का आय और व्यय का ब्योरा पेश किया। जिला सचिव विनय कुमार शर्मा ने संस्था की साधारण सभा की बैठक जुलाई महीना में बुलाने और प्रशिक्षण शिविरों को लगाने का प्रस्ताव पेश किया। समाजसेवा शिविर के तहत नि:शुल्क जलसेवा करने के लिए 10 मई से कैंप लगाया जाएगा। जिला मुख्यायुक्त महेेशचंद्र सक्सेना ने संस्था की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी प्रस्तावों को आम राय से स्वीकार कर लिया गया। बैठक में सुरेशचंद्र सक्सेना, जगदीश शर्मा, कृपाल सिंह, गिरधारी लाल, वेदप्रकाश गुप्ता, ईषा वार्ष्णेय, अंबिका सिंह, मोहम्मद असरार, प्रवेश कुमार राठौर, नंदराम शाक्य, कमलेश, रामधुन पाली, अनामिका, सत्यप्रकाश गुप्ता, प्रिंस और हिमांशु आदि मौजूद थे।