उघैती में फैला है बिजली के तारों का मकड़जाल। संवाद
उघैती। उघैती गांव के बीच बदायूं-बिजनौर मार्ग गुजरता है। इस मार्ग पर बिजली के तार लटके हुए हैं। ट्रक गुजरते हैं तो कई बार डंडे से तारों को उठाना पड़ता है। कई बार वाहनों के निकलते समय तारों में स्पार्किंग हो चुकी है। काफी दिनों यह तार ढीले हैं। इसमें फाल्ट भी अधिक होता है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की लेकिन उसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। अवर अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि कई जगह पुरानी लाइनें हैं। कुछ लाइनों को बंदरों ने झूलकर खराब कर दिया है। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया है। बिजली लाइनें दुरुस्त कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर निगम को भेजा जाएगा। संवाद