फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बारिश में बिजली व्यवस्था चरमराई, सात लाख लोग प्रभावित

Fri, 13 Sep 2024 02:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कुंवरगांव कस्बे में दुकान के सामने टूटा हुआ बिजली लाइन का तार। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बुधवार रात से ठप हुई बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार तक कई क्षेत्रों में नहीं आ सकी। इससे शहर से लेकर देहात के तक करीब सात लाख लोग प्रभावित रहे। बिसौली तहसील में 24 घंटे से बिजली आपूर्ति न मिलने से दो लाख लोग बेहाल हैं। वहीं, कादरचौक में 20 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब दो लाख लोग इस क्षेत्र के अंधेरे में हैं।
विज्ञापन

अलापुर क्षेत्र के कस्बा सखानूं में 12 घंटे से बिजली नहीं है। इससे करीब दस हजार लोगों को परेशानी हो रही है। सहसवान में भी 15 घंटे से अंधेरा है। करीब डेढ़ लाख लोग प्रभावित हो रहे हैं। दहगवां क्षेत्र के 60 गांव अंधेरे में हैं। करीब एक लाख की आबादी प्रभावित है। कछला क्षेत्र के 40 गांव के करीब 50 हजार लोग अंधेरे में रहने को 10 घंटे से मजबूर हैं।
आसफपुर क्षेत्र के 40 गांव में बिजली आपूर्ति ठप होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार तक बिजली विभाग आपूर्ति सुचारु नहीं करा सका है।
विज्ञापन


33 केवीए की लाइन में बारिश के चलते फाॅल्ट
सैदपुर। 33 केवीए की लाइन में बारिश के चलते फाॅल्ट हो जाने से कस्बा समेत करीब 25 गांव में पिछले 16 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। जेई विकास तिवारी ने बताया फाॅल्ट को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। एक बजे तक लाइन ठीक होने की संभावना है। संवाद

15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप
म्याऊं। बारिश के चलते बुधवार शाम से ही बिजली आपूर्ति ठप है। क्षेत्र के 36 गांव में करीब 45 हजार लोग प्रभावित हो रहे है। जेई बालकृष्ण ने बताया कि लाइन ठीक कराने में लगे हैं ,जल्द ही सप्लाई चालू करा दी जाएगी। संवाद

बिजली लाइन का तार टूटा, आपूर्ति ठप
अलापुर। बारिश के चलते कस्बा सखानूं में बुधवार शाम सात बजे से बिजली आपूर्ति बाधित है। करीब दस हजार लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। अधिकारी बिजली लाइन के तार टूटने की बात कह रहे हैं।संवाद

बारिश रुकने के बाद ही आपूर्ति सुचारु होने की बात
कादरचौक। 60 गांव की बिजली बारिश के चलते ठप है। करीब 20 घंटे से लोग बिजली आने का इंतजार कर रहे हैं। करीब दो लाख लोग अंधेरे में हैं। असरासी, कादरचौक, भूडा भदरौल सभी विद्युत उपकेंद्र से सप्लाई ठप होने से लोग परेशान हैं। बिजली आपूर्ति बारिश रुकने के बाद ही सुचारू करने की बात बिजली विभाग के अधिकारी कह रहे हैं। संवाद


15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप, मंडराया पेयजल संकट
सहसवान। बारिश के चलते करीब 15 घंटे से बिजली सप्लाई ठप है। कस्बे में पेयजल संकट मंडरा गया है। करीब डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। संवाद

बुधवार से लेकर बृहस्पतिवार तक अंधेरे में गुजरा दिन
दहगवां। बारिश के चलते नगर दहगवां क्षेत्र के बिजली घर से जुड़े 60 गांव की बिजली 16 घंटे से ठप है। करीब एक लाख लोग इससे प्रभावित हो रहे हैं। बुधवार की शाम 5 बजे अचानक बिजली ठप हो गई। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे तक संप्लाई सुचारु नहीं हो सकी है। संवाद

20 घंटे बाद भी शुरू नहीं आपूर्ति
कछला। बिजली लाइन में फॉल्ट होने से बिजली सप्लाई बुधवार की शाम करीब छह बजे ठप हो गई। उपभोक्ताओं के इन्वर्टर, मोबाइल व अन्य उपकरण शोपीस बनकर रह गए। करीब 20 घंटे बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। संवाद

नहीं मिला फाॅल्ट, बारिश रुकने का इंतजार
आसफपुर। बारिश शुरू होते ही बृहस्पतिवार की सुबह उपकेंद्र से बिजली ठप हो गई। करीब 40 गांव के 60 हजार लोग अंधेरे में हैं। कर्मचारी बारिश में फाॅल्ट देखने नहीं आ सके। बारिश रुकने के बाद ही बिजली सप्लाई मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद

अचानक टूटा बिजली तार, जोड़ने में लगे चार घंटे
कुंवरगांव। बारिश में अचानक बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे साप्ताहिक बाजार चौराहे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे कस्बे की बिजली ठप रही। चार घंटे बाद तार को ठीक किया गया तब कहीं जाकर आपूर्ति सुचारु हो सकी। संवाद
बारिश की वजह से बिजली आपूर्ति ठप रही है। जहां बिजली लाइन में फॉल्ट आया है उसको जल्द ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश सभी अभियंताओं को दिए गए हैं। बेवजह कहीं बिजली सप्लाई बाधित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड बदायूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें