ट्रांसमीशन सेंटर की क्षमता वृद्धि के लिए लिया जाएगा शटडाउन
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी। 132 केवी क्षमता के ट्रांसमीशन सेंटर की क्षमता वृद्धि कार्य के तहत बृहस्पतिवार सुबह 10 से अपराह्न चार बजे तक नगर समेत कादरचौक और आसपास इलाके में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।
एसडीओ अभिषेक राय के मुताबिक, पारेषण उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए बिजली विभाग के इंजीनियरों की टीम बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से काम शुरू करेगी। क्षमता वृद्धि से जुड़े ट्रांसफार्मर और उपकरणों को भी स्थापित किया जाना है। करीब छह घंटे में कार्य पूरा होगा। इसके लिए अन्य सभी कार्य एक दिन पहले ही पूरे कर लिए गए हैं। पारेषण उपकेंद्र से उझानी, कादरचौक क्षेत्र के असरासी, बुर्रा-अहीरवारा, भूडा भदरौल उपकेंद्र की सप्लाई जुड़ी है। इन सभी इलाकों में छह घंटे तक सप्लाई ठप रहेगी।