फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: साहबगंज में केबल टूटने से सात घंटे ठप रही बिजली

विज्ञापन
बिल्सी में जर्जर केबल को ठीक करता लाइनमैन। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या आठ साहबगंज में स्थित शिव मंदिर के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे जर्जर केबल अचानक से टूटकर नीचे गिर गई। इससे काफी देर तक यहां लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। मोहल्ले की बिजली आपूर्ति करीब सात घंटे तक बाधित रही। इससे नगर के करीब 10 हजार लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नगर में लंबे समय से बिजली के केबल को नहीं बदला गया है, जो काफी जर्जर हो गई है। मामूली लोड पड़ते ही टूटकर गिर जाती है। बृहस्पतिवार को नगर के मोहल्ला संख्या आठ शिव मंदिर के पास जर्जर केबल टूटकर गिर गई, इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना बिजलीघर के कर्मचारियों को दी। इसके बाद मोहल्ले की बिजली आपूर्ति को बंद कर दिया गया। ताकि यहां किसी तरह का हादसा न होने पाए। शाम को करीब सात घंटे बाद उक्त केबल की मरम्मत कर लाइन को चालू किया गया। तब कहीं जाकर लोगों को राहत मिल सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें