फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जल्द ही सुधरेगी उझानी, बिल्सी और कादरचौक क्षेत्र की बिजली सप्लाई

विज्ञापन
उझानी ट्रांसमिशन सेंटर पर नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम करते बिजली कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। 132 केवीए क्षमता के पारेषण उपकेंद्र (ट्रांसमिशन सेंटर) पर करीब छह घंटे के शटडाउन के बाद क्षमता वृद्धि का काम पूरा कर लिया गया। यहां 40 एमवीए क्षमता का एक और ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उम्मीद की जा रही है कि अब उझानी, बिल्सी, कादरचौक क्षेत्र के उपकेंद्रों को सुचारू सप्लाई मिलने लगेगी।
विज्ञापन

बता दें कि उपकेंद्र के पास ही करीब 10 साल पहले ट्रांसमिशन सेंटर बना था। उस वक्त सेंटर की क्षमता 80 एमवीए की थी। शुरू में 40-40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए गए। इसी ट्रांसमिशन सेंटर से बिल्सी, कादरचौक और सहसवान क्षेत्र को सप्लाई दी जाती थी, लेकिन बाद में सहसवान को इससे अलग कर दिया गया।
बाद में सहसवान में ट्रांसमिशन सेंटर बनाया गया। साथ ही बिल्सी, उझानी नगर, उझानी देहात, बुर्रा-अहीरवारा, कादरचौक, असरासी और भूडा-भदरौल उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की संख्या के मद्देनजर स्थानीय ट्रांसमिशन सेंटर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया।
विज्ञापन

वितरण उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित कुमार कुशवाहा ने बताया कि ट्रांसमिशन सेंटर पर 40 एमवीए की क्षमता वृद्धि के लिए बृहस्पतिवार प्रात: करीब 10 बजे काम शुरू हुआ। नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद केबल आदि जोड़ने का काम भी पूरा कर लिया गया। करीब छह घंटे के शटडाउन के बाद काम पूरा हुआ।
उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रांसमिशन सेंटर से जुड़े सभी उपकेंद्रों को बिना ब्रेक डाउन के सप्लाई मिलने लगेगी। बताते हैं कि पहले ओवरलोडिंग के चलते एक-दो उपकेंद्र की सप्लाई रोक कर व्यवस्था की जाती थी, अब ऐसा नहीं होगा। इसी के साथ ट्रांसमिशन सेंटर की क्षमता 120 एमवीए हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें