फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुख्य लाइन में आए फाॅल्ट से 10 घंटे ठप रही बिजली

Sat, 28 Sep 2024 03:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। तेज हवा के साथ मुख्य लाइन में आए फाॅल्ट के कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक ठप रही। इसके कारण लोगों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 10 बजे से तेज हवा के कारण उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति 10 घंटे तक ठप रही। शाम के बाद लाइन का फाॅल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु किया गया। विभाग ने पिछले दिनों लाइन में आए दिन होने वाले फाॅल्टों को ध्यान में रखते हुए लाइन के आसपास के पेड़ों की छंटाई कराई थी।
विज्ञापन

बावजूद इसके लाइन के फाॅल्ट हो रहे है। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मगर शुक्रवार को फिर से लाइन में फाॅल्ट हो गया। इससे लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ा। नगर के लोगों का कहना है कि उझानी-बिल्सी के मध्य आए दिन मुख्य लाइन में फाॅल्ट होते रहते हैं। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि लाइन पेड़ों के मध्य से गुजर रही है। मामूली हवा और बरसात के कारण ब्रेक डाउन में चली जाती है। इसके सुधार को लेकर प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें