फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चार दिन से 15 गांव की बिजली गुल, अंधेरे में रात काट रहे बाढ़ पीड़ित लोग

Sat, 13 Jul 2024 06:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मुकेश चौहान।
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के 15 गांव ऐसे हैं जो पांच दिन से अंधेरे में हैं। यह गांव रामगंगा के पार के हैं, जिन्हें बिजली आपूर्ति शाहजहांपुर से मिलती है। वहां के कर्मचारी अक्सर बिजली लाइन को काट देते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव लालपुर खादर, पूरन भेड़ा, पट्टी विजा, अकट कटकौरा, शेरपुर, हरिरामनगला, मौजमपुर, नवादा वरन, रैपुरा, गढिया पैगमपुर, हर्रेनगला, समेत 15 गांव एक तरफ बाढ़ के कहर से जूझ रहे हैं।
वहीं बिजली विभाग की मनमानी का दंश भी इन गांवों में रहने वाले लोगों को झेलना पड़ रहा है। बिजली कर्मचारियों ने चार दिन पहले 11 हजार की लाइन से सभी गांव की सप्लाई बंद कर दी। विभाग के जेई और अन्य अधिकारियों को फोन करते रहो लेकिन कोई उठाने को तैयार नहीं हैं। गांव पूरी तरह से बाढ़ से घिरे हुए हैं। गांव अंधेरे में डूब रहे हैं। ग्रामीण सोलर लाइट से काम चला रहे हैं।
विज्ञापन



हमारा गांव गंगा पार है इसलिए बहुत ऐसी परेशानियां है जो ग्रामीण झेलते आ रहे हैं। इसमें बिजली की समस्या सबसे अहम है। करीब चार दिन से 15 गांवों के लोग अंधेरे में हैं। अरविंद कुमार सिंह, नवादा वरन

गांव से बाहर निकलने को कोई रास्ता ऐसा नहीं बचा है जिससे अपनी समस्या किसी अधिकारी को सुना सकें। चार दिन से गांव में अंधेरा है, बिजली नहीं आ रही है। मोबाइल फोन भी बंद हो रहे हैं। मुकेश चाैहान, लालपुर खादर

मुकेश चौहान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें