फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली सप्लाई नहीं आने से परेशान किसानों का सब्र टूटा, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र में बिजली न आने से परेशान किसानों का रविवार रात सब्र का बांध टूट गया। वे कई गाड़ियों में सवार होकर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और विभाग के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा, बाद में पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया। इस संबंध में उपकेंद्र के एसएसओ ने किसानों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब 11 बजे क्षेत्र के गांव ककोड़ा निवासी तमाम ग्रामीण कई वाहनों से विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। सभी ग्रामीण उपकेंद्र में घुस गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बिजली न आने पर उन्होंने अपना गुस्सा प्रकट किया। इससे कर्मचारी उपकेंद्र छोड़कर भाग गए। किसानों ने बताया कि इस समय गांव में धान रोपाई का काम चल रहा है। न तो बरसात हो रही है और न ही बिजली आ रही है। इससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। जिन किसानों के खेत में धान की रोपाई हो चुकी है। उनमें सिंचाई नहीं हो रही है। उनकी धान की फसल सूखने के कगार पहुंच गई है। तमाम किसानों ने कर्ज लेकर धान की रोपाई कराई है। क्षेत्र में केवल चार-पांच घंटे ही बिजली सप्लाई मिल रही है। इससे वे बहुत परेशान है। उनकी फसल बर्बाद हो रही है।
करीब डेढ़ घंटे तक उनका प्रदर्शन चलता रहा। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया। तब वे घर के लिए रवाना हुए। उपकेंद्र के एसएसओ रवेंद्र ने किसानों पर कई आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें