बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव हरगनपुर में सोमवार रात खेत में सिंचाई कर रहे 40 वर्षीय किसान ओमकार के ऊपर बिजली का तार टूटकर गया, अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार दोपहर उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
ग्राम हरगनपुर निवासी ओमकार पुत्र ब्रजराज सिंह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। उनके परिवार वालों के मुताबिक वह छह भाइयों में तीसरे नंबर के थे। सोमवार रात करीब नौ बजे अपने खेत में धान की सिंचाई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिससे वह अपने खेत में गिर गए और छटपटाने लगे।
आसपास काम कर रहे बाकी किसान उन्हें अस्पताल भर्ती कराने ले ही जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।