फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पालिका द्वारा लगाए गए वाटर कूलर में उतरा करंट, पानी पीते समय सफाई कर्मचारी की मौत

Thu, 29 Aug 2024 05:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विलाप करते मृतक अरुन के परिजन। संवाद
विज्ञापन
ककराला। कस्बा के वार्ड नंबर दो में लगे वाटर कूलर में करंट आने से पानी पी रहे सफाई कर्मचारी अरूण कुमार की मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला के वार्ड नंबर दो निवासी में नगर पालिका परिषद ने कई वाटर कूलर लगाए हैं। बिजली की फिटिंग ठीक से न होने के कारण यहां वाटर कूलरों में करंट दौड़ जाता है। वार्ड नंबर दो के रहने वाले अरूण कुमार 25 पुत्र गिरीश नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। बुधवार शाम करीब चार बजे के समय पानी पीने के लिए वाटर कूलर पर गया था। बताया जा रहा है जैसे ही उसने पानी पीने काे टंकी से हाथ लगाया कि बिजली करंट की चपेट में आ गया। आस पास के लोगों ने जैसे तैसे उसको छुड़ाया और परिजनों को सूचना दी। परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक के एक बेटा और एक बेटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें