फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता

Fri, 29 Jan 2016 12:18 AM IST
सहसवान।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष डॉ. क्रांति कुमार ने कहा चुनाव नजदीक आते ही सपा सरकार में विधायक और मंत्रियों के नरम रुख के  साथ ही अधिकारियों के पेच कसना शुरू करने की बात होने लगती हैं, जबकि चार साल के कार्यकाल में लूट, डकैती, हत्या और गरीबों की हकतलफी का बोलबाला रहता है। बीजेपी राम मंदिर का मुद्दा उठाकर हिंदू समाज के वोटों को छलने की प्रयास करती है। बिल्सी विधायक हाजी बिट्टन ने कहा कि जनता बसपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक पार्टियों से तंग आ चुकी है। बसपा के बढ़ते जनाधार को देखकर विपक्षी पार्टियों के नेता भी बसपा में शामिल होने की जुगत लगा रहें हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय वाल्मीकि, हाजी अरशद, राममूर्ति लाल, हेमेंद्र आर्य, जावेद इकबाल, डॉ. सत्यवीर सिंह, रूमाली सिंह, आदिल अंसारी, मोहम्मद आरिफ, शंकरलाल, डॉ. शाहेजमा, सुलेमान खां, सईर्दुरहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें