फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की तीन सीटों पर 65.49 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
मितरौली में प्रधान पद के लिए वोटिंग के लिए लाइन में खड़े लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में खाली पड़े प्रधान के तीन पदों पर बृहस्पतिवार को वोटिंग हुई। मतदान समाप्ति तक 65.49 प्रतिशत वोटिंग की गई। सबसे ज्यादा वोटिंग आसफपुर ब्लॉक के बावेपुर में हुई। मतदान केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात रही, वहीं अधिकारी भी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे। शांतिपूर्वक मतदान होने के बाद अधिकारियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन

जिले में तीन प्रधान, 29 ग्राम पंचायत और 10 क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद खाली चल रहे थे। इन खाली चल रहे पदों पर शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव कराया गया, पर अधिकतर सीटों पर एक-एक आवेदन होने से उन्हें निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया। प्रधान के तीन पदों पर 13 उम्मीदवार मैदान में उतरे, ऐसे में वहां पर मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराया गया। इसमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार उझानी के ननाखेड़ा में मैदान पर थे। यहां पर सात उम्मीदवार मैदान में थे, पर यहां पर वोटिंग प्रतिशत सब से कम रहा। सबसे ज्यादा वोटिंग आसफपुर के बावेपुर में हुई।
बृहस्पतिवार से हुई वोटिंग में उझानी ब्लॉक के गांव ननाखेड़ा में 60.22 प्रतिशत, इस्लामनगर के मितरौली में 70.64 प्रतिशत और आसफपुर के बावेपुर में 72.84 प्रतिशत मतदान किया गया। सभी जगह पर मजिस्ट्रेट और पुलिस तैनात रही। इसकी वजह से सभी जगह शांतिपूर्वक तरीके से मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें