फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुजुर्ग महिला ने गंगा में छलांग लगाई, गोताखोरों ने जान बचाई

विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को गंगा से बचाकर लाते लोग।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद से ही हैं गहरे सदमे में
विज्ञापन

कछला (बदायूं)। घाट पर बुधवार दोपहर बाद एक महिला ने पुल से छलांग लगा दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर गोताखोर तुरंत गंगा में कूदे और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
गंगा में छलांग लगाने से पहले महिला को कुछ लोगों ने पुल पर टहलते हुए देखा। उनकी नजर बची ही थी कि महिला पुल की रेलिंग से गंगा में कूद गईं। घाट पर मौजूद गोताखोर मोटरबोट से तुरंत मौके पर पहुंच गए और उन्हें बाहर निकाल लिया। उन्हें निकालने में गोताखोर ओमकार की प्रमुख भूमिका रही।
विज्ञापन

इस बीच एक पुलिस कर्मी की नजर महिला पर पड़ी तो वह उन्हें तुरंत पहचान गई। वह कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की बागपत निवासी मां वीरसला (55) निकलीं। बाद में वीरसला की पुलिस कर्मी बेटी को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन

यहां बता दें कि वीरसला के पति की सड़क हादसे में करीब तीन महीना पहले मृत्यु हो गई थी। तभी से वह गहरे सदमे में हैं। पिछले दिनों बेटी ने उन्हें अपने पास बुला लिया था। पुलिस कर्मियों ने महिला का प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें