फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग को गोली मारी, अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 28 Aug 2022 10:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग को गोली मार दी। घटना बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेंपल की है। बुजुर्ग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव पेंपल में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने ट्यूबवेल पर सो रहे एक बुजुर्ग को गोली मार दी। घायलावस्था में बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 62 वर्षीय ओमप्रकाश शनिवार रात अपने ट्यूबेल पर सो रहे थे। उन्होंने अभी यह नहीं बताया है कि गोली किसने मारी लेकिन बताया जा रहा है कि दो दिन पहले उनका गांव के किसी व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर उनके बीच रंजिश चल रही थी। फिलहाल बुजुर्ग को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें