कछल(बदायूं)। कछला पर अपने पड़ोसियों के साथ गंगा स्नान करने आए बुजुर्ग को खून की उल्टी होने लगीं। देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव लेकर चले गए।
जिला फिरोजाबाद के गांव भीकमपुर निवासी रामबाबू (80) पड़ोसी बच्चू सिंह एवं अन्य लोगों के साथ बृहस्पतिवार को टेंपो से गंगाघाट कछला पर स्नान करने आए थे। दोपहर करीब चार बजे वह नहाने के लिए कपड़े उतार रहे थे कि अचानक खून की उल्टी आने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। जब तक उनको किसी डॉक्टर के यहां ले जाते तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था। बेटे रिंकू वाल्मीकि ने बताया कि पिता पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। संवाद