फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आवारा पशु की टक्कर से घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत

Mon, 02 Nov 2026 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
माधोटांडा। थाना क्षेत्र में आवारा पशु की टक्कर से घायल बाइक सवार की आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। माधोटांडा थाना क्षेत्र के खासपुर जमुनिया गांव निवासी छेदालाल (60) 23 अक्तूबर को गांव के मजनू के साथ बाइक से माधोटांडा सीएचसी जा रहे थे। कस्बे में बाइक एजेंसी के पास छुट्टा पशु टकरा गया। इससे छेदालाल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका बरेली में इलाज चल रहा था। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें