फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। ग्राम पहाड़पुर में आपसी कहासुनी के बाद एक वृद्ध को लाठी-डंडों से पीट दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ग्राम पहाड़पुर निवासी महावीर पुत्र परमेश्वरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 30 अप्रैल की सुबह करीब छह बजे वह अपने काम से जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही गौरव उसे देखते ही गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि गौरव के साथ आकाश और सौरभ पुत्रगण शिवदयाल ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे उसे चोटें आई हैं। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान आकाश के हाथ में फरसा भी था। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें