फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिनावर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
पुलिस लाइन में खड़ा दुष्कर्म का आरोपी। स्रोत-पुलिस
विज्ञापन
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन


ग्रामीण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि रविवार की दोपहर घर पर उसकी आठ साल की बेटी अकेली थी। बच्ची का पिता बाहर गया हुआ था। मां पड़ोस में गई हुई थी। बच्ची को अकेला पाकर मुदस्सर घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख पुकार पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग निकला।
पड़ोस से मां भी भागती हुई घर पहुंची तो बच्ची को बदहवास हालत में पाया। गांव में आरोपी को तलाशा गया, लेकिन उसका पता नहीं चला। आरोपी भी पीड़िता के खानदान का ही बताया जा रहा है। ऐसे में पीड़ित पक्ष पर रिपोर्ट दर्ज न कराने को लेकर दबाव बनाया गया। शाम को परिवार के लोग बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। बिनावर इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन







युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को जेल भेजा

उसहैत। युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेज दिया। शनिवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी।


पीड़िता की मां ने शनिवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि दो सितंबर सुबह करीब पांच बजे उसकी बेटी घर के सामने झाड़ू लगा रही थी। अचानक एक बाइक उसके पास आकर रुकी। युवक ने तमंचा दिखाकर लड़की को बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवक बॉबी गुप्ता ने अपने पुराने मकान पर ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया। पुलिस ने बॉबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें