फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी से शुरू करें छोटी बचत...भविष्य में आएगी बड़े काम

विज्ञापन
बिल्सी के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बैंकिग सेवाओं के प्रति जागरूक करते प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक ? - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। छात्राओं को अपने शैक्षिक जीवन से ही छोटी बचत की आदत डालनी चाहिए। ये छोटी बचत भविष्य में बड़े काम आती है। इसके लिए बैंकों में अपना बचत खाता खुलवाएं, साथ ही अन्य योजनाओं की भी जानकारी करते रहें। कभी ऋण की भी आवश्यकता हो तो बैंक इसके लिए तैयार हैं। यह कहना है प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव का, जो शनिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम के दौरान विचार व्यक्त कर रहे थे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि भारत हो या विदेश, जब उच्च शिक्षा की बात आती है तो ज्यादातर लोगों को धन की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में सबसे अच्छा विकल्प एजुकेशन ऋण होता है, जिसेे बैंक आसानी से छात्राओं को उपलब्ध करा देती है। इससे छात्राओं को आगे की शिक्षा ग्रहण करने में कोई परेशानी नहीं होती। बैंक के अलावा कई वित्तीय संस्थाएं भी शिक्षा के लिए ऋण देती हैं, जो जानकारी के अभाव में छात्राओं को नहीं मिल पाती है।
उन्होंने कहा कि बैंक विभिन्न प्रकार की बचत एवं ऋण योजनाएं संचालित करती है, जिनका लाभ छात्राएं उठा सकती हैं। बचत का जीवन में बड़ा महत्व है। इसके बारे में छात्राओं को अभी से जागरूक होना चाहिए और छोटी-छोटी बचत करने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन

-
अब छात्राएं अबला नहीं, सबला बनकर जी रही हैं जीवन : सुमन रानी
कार्यक्रम में कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन रानी ने भी छात्राओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पहले छात्राएं और महिलाएं देश में अबला के रूप में पहचानी जाती थीं, लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। वे समाज में सबला बनकर जीवन जी रही हैं और हर मुश्किल का सामना कर रही हैं। उन्होंने कहा कि छात्राएं जीवन में निर्भीक होकर आगे बढ़ें तभी सभ्य समाज का निर्माण हो सकता है। इस मौके पर मीरा रानी, मंजूलता, शारदा कुमारी, मोहित माहेश्वरी, अमित तोमर, विनय कुमार, सनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन गुंजन पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें