बदायूं। शहर के राजकीय डिग्री कॉलेज व गिंदो देवी कॉलेज समेत कई कॉलेजों में नोडल अधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन बांटे। कहा गया कि इस फोन का उपयोग वे अपनी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए करें। जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
राजकीय डिग्री कॉलेज में 467 स्मार्टफोन बांटे गए। मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता व उच्च शिक्षा की जिला नोडल अधिकारी डॉ. स्मिता जैन ने कहा कि तकनीकी दक्षता व बौद्धिक सशक्तीकरण की दिशा में स्मार्टफोन लाभकारी सिद्ध होंगे। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता, डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, धीरेंद्र सिंह, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बबिता यादव मौजूद रहे। गिंदो देवी कॉलेज में 101 स्मार्ट फोन का वितरण पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष विशाल रस्तोगी, प्रबंधक गौरव रस्तोगी, प्राचार्य प्रोफेसर वंदना शर्मा ने किया। सरला देवी चक्रवर्ती, डॉ. इंदु शर्मा, डॉ. निशी अवस्थी, डॉ. श्रद्धा यादव, डॉ. शिखा पांडेय आदि मौजूद रहे।
-
बगरैन : 42 को बांटे गए स्मार्ट फोन
बगरैन। खुसरो डिग्री कॉलेज सरोरी के 42 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, महाविद्यालय नोडल अधिकारी मदन मोहन वार्ष्णेय ने किया। इस मौके पर प्राचार्य कुलदीप सिंह, वेदपाल सिंह, राजेश शर्मा, ओमपाल सिंह, रीना राघव, रितेश चौहान मौजूद रहे। संवाद
-
उझानी में 252 को मिले फोन
उझानी। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पालिका सदस्य अरुण अग्रवाल, भाजपा के नगर उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल और डॉ. हरीओम गुप्ता ने 252 विद्याथियों को स्मार्ट फोन भेंट किए। इस मौके पर निदेशक एमएसए अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ समेत कॉलेज प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बांके बिहारी कॉलेज ऑफ लॉ में सांसद संघमित्रा मौर्य, विधायक हरीश शाक्य और ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य ने 109 छात्र और छात्राओं को फोन बांटे गए। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, डॉ. अरुण प्रकाश, अखिलेश अग्रवाल, शिशुपाल शाक्य, अतुल कुमार गोयल पवन कुमार आदि उपस्थित रहे। कछला के जीबीपंत डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फैजान अहमद ने बताया कि 191 विद्यार्थियों को स्मार्टफोन बांटे गए हैं। पंजीकृत विद्याथियों की संख्या 248 थी लेकिन बाकी विद्यार्थी कॉलेज नहीं आ पाए। संवाद