बदायूं। जिला अस्पताल में खोले गए इग्नू स्टडी सेंटर में नर्सिंग स्टॉफ की क्लास लगनी शुरू हो गई हैं। बताते हैं कि पढ़ाई के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ने जिला अस्पताल को चुना था। इससे अस्पताल में सारी व्यवस्थाएं कराई गईं थीं। उनके लिए एक हॉल तय किया गया था। फर्नीचर आदि का भी इंतजाम किया गया था। करीब 20 दिन से नर्सिंग स्टॉफ अस्पताल के वार्डों में रहकर ड्यूटी कर रहा था लेकिन पाठ्यक्रम न आने से उनकी पढ़ाई नहीं हो पा रही थी लेकिन अब उनका पाठ्यक्रम आ गया है, जिससे क्लास लगनी शुरू हो गई हैं। सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कार ने बताया कि पढ़ाई शुरू हो गई है। नर्सिंग स्टॉफ के सारे इंतजाम पहले से किए जा चुके हैं। संवाद