फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा नवादा के स्कूलों में गंदगी देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को खेड़ा नवादा स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर से लेकर बच्चों के बैठने की व्यवस्था, रसोई आदि सब चेक किया। दोनों स्कूलों में भोजन का मेन्यू देखा, फिर रसोई घर में जाकर भोजन की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान रसोई में गंदगी देखकर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए विद्यालय के शिक्षकों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की उपस्थिति कम है। बच्चों को गंभीरता से पढ़ाया जाए। जो बच्चे नहीं आ रहे हैं, उन्हें स्कूल आने के लिए कहें। डीएम ने बच्चों से गिनती और पहाड़े सुने, किताब पढ़वाई तो बच्चे कुछ नहीं सुना सके। डीएम ने शिक्षकों को कड़े निर्देश दिए हैं कि बच्चों में शिक्षा का स्तर गिर रहा है। इसमें सुधार किया जाए, नहीं तो शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें