दबतोरी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा निवासी देवेंद्र (45) सोमवार रात मिट्टी की ढांग गिर जाने से उसके नीचे दबकर घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे चंदौसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
देवेंद्र का कहना है कि सोमवार रात उसके गांव का एक व्यक्ति बुलाकर ले गया था। वहां मिट्टी का खनन चल रहा था। रात वह मिट्टी की ढांग में दब गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और चंदौसी के एक अस्पताल ले गए। अभी इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद