बदायूं। ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की सूचना दी।
उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला निवासी संजीव शुक्ला (35) बुधवार को ई-रिक्शा लेकर म्याऊ सवारी लेकर गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह घर लौट रहे थे कि गौंतरा रोड पर बरगदगंज गांव के पास अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क किनारे पलट गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव जिला मुख्यालय भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दी तो परिजन जिला अस्पताल आ गए।
पिता ने बताया कि उनके चार बेटों में संजीव सबसे बड़ा था। उसके तीन बेटे व एक बेटी है। ई- रिक्शा चलाकर वह परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार सुबह वह हर रोज की तरह वह सवारियां लेकर गया था। दोपहर करीब 12 बजे हादसा हो गया।