फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खाई में पलटा ई-रिक्शा, दबकर बच्ची की मौत

विज्ञापन
मृतका अर्चना। फाइल फोटो
विज्ञापन
उघैती। उघैती थाना क्षेत्र में अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। ई-रिक्शा से दबकर आठ वर्षीय बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। घरवाले उसे उपचार के लिए बिसौली सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची अपनी मां के साथ बिसौली जा रही थी।
विज्ञापन


थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव भबीपुर निवासी सोमपाल की पत्नी मंजू किसी काम से बिसौली आ रहीं थीं। उनके साथ आठ वर्षीय बेटी अर्चना भी थी। मां बेटी सहसवान-बिसौली मार्ग पर स्थित गांव सरुरपुर अड्डे पर पहुंचकर बिसौली आने के लिए ई-रिक्शा में बैठ गईं। जैसे ही ई-रिक्शा सरुरपुर अड्डे से निकला, तभी वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। ई-रिक्शा से दबकर अर्चना बुरी तरह घायल हो गई। बिसौली सीएचसी में जैसे ही डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित किया तो मां फूट-फूटकर रोने लगी। अन्य परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने ई-रिक्शा को थाने में खड़ा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें