फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मोहल्ला नेकपुर में छत से गिरकर ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
संत कुमार उर्फ संजय का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। नेकपुर मोहल्ले में शुक्रवार रात छत से गिरकर संत कुमार उर्फ संजय (32) की मौत हो गई। उसके ससुराल वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर सात निवासी संत कुमार उर्फ संजय पुत्र रामपाल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसके साले आशीष के मुताबिक, संत कुमार तीन भाइयों में बड़ा था। वह जिस मकान में रह रहा था, वह मकान उसके छोटे भाई के नाम है। उसके दो भाई मोहल्ले में ही किराये पर रहते हैं। वहीं नजदीक में उसकी बहन रहती है। तीनों भाइयों में अक्सर मकान को लेकर विवाद होता रहता था। 24 जून को छोटे भाइयों और उनकी बहन ने संत कुमार की पत्नी अंजली के साथ मारपीट की थी। वह थाने में उनके खिलाफ शिकायत करके अपने दो बच्चों को लेकर मायके शाहजहांपुर चली गई थी।
संत कुमार का परिवार मूलरूप से कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव हरी नगला का रहने वाला है। शुक्रवार रात उसकी छत से गली में गिरकर मौत हो गई। सुबह मोहल्ले वालों ने गली में उसका शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, जिससे इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी सूचना पर युवक की पत्नी और ससुराल वाले आ गए।
विज्ञापन

उन्होंने संत कुमार के भाइयों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। युवक शुक्रवार रात अपने घर की छत पर सो रहा था। उसका मोबाइल और कपड़े छत पर रखे मिले। छत पर जीने का दरवाजा ऊपर से बंद मिला है। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 12 बजे युवक छत से गिरता दिखाई दिया है। इस मामले में मृतक की पत्नी अंजली की पैरवी पर संत कुमार के छोटे भाई ज्ञानेंद्र, सचिन बाबू, बहन प्रियंका और बहनोई महक सिंह उर्फ राजू के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें