फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : बुराई पर हुई अच्छाई की जीत

विज्ञापन
कादरचौक में जलता रावण का पुतला। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से गांधी ग्राउंड में आयोजित रामलीला मंचन में भगवान राम ने रावण का संहार कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। वहीं देर शाम रावण, मेघनाद के पुतले का दहन किया गया। पुतला दहन के समय की गई आतिशबाजी से आसमान में सतरंगी नजारा दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

विजयदशमी के मौके पर रावण का पुतला दहन देखने के लिए सुबह से ही मेले में भीड़ लगना शुरू हो गई थी। शाम को जैसे ही लंका दहन व राम रावण के युद्ध का मंचन कलाकारों ने किया तो लोग तालियां बजाकर बीच-बीच में भगवान श्रीराम का जयघोष करने लगे। मैदान में सबसे पहले मेघनाथ के पुतले का दहन हुआ। अंत में आसमानी आतिशबाजी के साथ रावण का पुतला फूंका गया। वहीं मेले में उमड़ी भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। इस मौके पर डीएम निधि श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता भी मौजूद रहे।




रावण का हुआ वध, सत्य की हुई जीत
कादरचौक। कस्बे की डेढ़ सौ साल से ज्यादा पुरानी रामलीला में शनिवार को रावण वध की लीला का मंचन किया गया। कादरचौक में इस वर्ष विहार से आए कलाकार रामलीला का मंचन कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को रामलीला में राम और रावण के बीच युद्ध हुआ। राम ने प्रतीकात्मक रूप से रावण का वध किया। इसके बाद रावण का पुतला दहन किया गया। रविवार को रामलीला में दंगल केसरी की कुश्ती होगी। इस दौरान सीओ शक्ति सिंह, एसओ उदयवीर सिंह, महंत ऋषिदास, अध्यक्ष उमेश गुप्ता, श्याम सुंदर उपाध्याय, अनिल जौहरी एडवोट, संतोष जौहरी, अशोक शाक्य, करन सिंह, हितेंद्र तोमर, राजेश मिश्रा, जितेंद्र यादव, योगेश शाक्य आदि मौजूद रहे। संवाद

कादरचौक में जलता रावण का पुतला। संवाद

कादरचौक में जलता रावण का पुतला। संवाद

कादरचौक में जलता रावण का पुतला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें