फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराबी ने छप्पर में लगाई आग, पड़ोसी का घर भी जला

विज्ञापन
(09 बीडीएन-20)दहगवां में झोपड़ी में लगी आग से जला सामान।संवाद
विज्ञापन
दहगवां (बदायूं)। होली पर एक शराबी युवक ने अपने ही घर के छप्पर में आग लगा दी, जिससे पड़ोसी का घर भी जल गया। पड़ोसी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मालपुर ततेरा निवासी भूदेव के मुताबिक बुधवार को पड़ोसी युवक शराब के नशे में था। वह अपने घर में उत्पात मचा रहा था। इस दौरान उसने अपने घर के छप्पर में आग लगा दी, जिससे उसके घर में रखा काफी सामान जल गया। आग में उनके घर में रखा सारा सामान राख हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शराबी ने झोंपड़ी में लगाई आग
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव बक्सेना में एक शराबी ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति की झोंपड़ी में आग लगा दी। यह मामला बुधवार शाम पांच बजे का है। आरोप है कि गांव का टिंकू बुधवार को शराब के नशे में था। उसका दूसरे समुदाय के टीटू कुरैशी से विवाद हो गया। इस दौरान उसने टीटू की झोंपड़ी में आग लगा दी, जिससे उसकी झोंपड़ी में रखा सारा सामान राख हो गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंच गई और आरोपी टिंकू को हिरासत में ले लिया। सुबह उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें