दहगवां में मोबाइल टॉवर पर चढ़ा युवक। संवाद
दहगवां। कस्बे में शनिवार शाम एक युवक शराब नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना पर जरीफनगर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा। पुलिस उसे थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है।
कस्बा निवासी फुरकान मजदूरी करता है। शनिवार शाम करीब चार बजे वह नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे टावर पर चढ़ते देख टोका भी था, लेकिन वह नहीं माना। टावर चढ़कर वह मोबाइल फोन पर किसी से बात करता रहा। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने उससे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह अनसुनी करता रहा। पुलिस ने शाम करीब 5:30 बजे उसे जैसे-तैसे नीचे उतारा।